श्रावस्ती क्या हरिहर पुरानी क्षेत्र में दीपावली पर्व के अवसर पर खुशियां बांटने एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी* द्वारा आज वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें मिठाई एवं फल वितरित किए। साथ ही सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनके बीच अपनत्व एवं आत्मीयता का भाव साझा किया। इस दौरान वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास एवं उत्साह का माहौल रहा। श्रावस्ती पुलिस की इस पहल का उद्देश्य त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना तथा बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह* प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
श्रावस्ती के एसपी ने बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई:राहुल भाटी ने वृद्धाश्रम में मिठाई और फल बांटे; अपर एसपी चन्द्रकेश सिंह समेत अधिकारी मौजूद
और पढ़ें
›
कोल्हुई में सुनसान घर का दरवाजा तोड़कर चोरी:10 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर
›
रूपगढ़ मंदिर में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं स्थापित:धनतेरस पर श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया, दीपावली तक होगी विशेष पूजा
›
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर सर्रा गांव के पास हादसा; सीएचसी मल्हीपुर से जिला अस्पताल भिनगा रेफर
