बेंगलुरु-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट में मिली हाईजैक की धमकी, एयरपोर्ट वापस लौटा विमान

0
0

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। शनिवार शाम बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट में शौचालय में हाइजैक की धमकी वाला नोट मिलने से हड़कंप मच गया। पायलट ने विमान को वापस बेंगलुरु एयरपोर्ट ले आया।

यह घटना फ्लाइट नंबर 6E 451 की है, जिसमें 178 यात्री सवार थे। विमान केमपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब शाम 5:50 बजे रवाना हुआ था। उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद एक यात्री शौचालय में गया तो वहां एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर लिखा था, यह विमान ठीक 6:30 बजे हाइजैक होने वाला है।

यात्री ने केबिन क्रू को सूचना दी, जिन्होंने पायलट को बताया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान बेंगलुरु लौट आया। सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 90 मिनट तक पूरी जांच की और इसे झूठी धमकी (होक्स) करार दिया।

रात में विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोट मिलने के बाद पूरी तलाशी ली गई और कोई खतरा नहीं पाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here