जमुनहा, श्रावस्ती। दीपावली पर्व को लेकर श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। त्योहार से एक दिन पहले शनिवार को सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मिठाइयों, पटाखों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। बाजारों में रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों, मोमबत्तियों, दीयों, फुलझड़ियों और सजावट के सामानों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। लोग अपने घरों को सजाने और दीपावली की पूजा की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी करते नजर आए। जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के नासिरगंज, बदला, मल्हीपुर, गिरंट और जमुनहा सहित कई प्रमुख बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। शाम होते ही बाजारों की रौनक और बढ़ गई। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ के चलते देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी इस रौनक से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। चारों ओर रोशनी, सजावट और खरीदारी के माहौल ने त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया है।
दीपावली से पहले बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी:जमुनहा के नासिरगंज, बदला, मल्हीपुर, गिरंट और जमुनहा में देर रात तक खरीदारी
और पढ़ें
›
हरपुर पकड़ी में 1000 दीप जलाए गए:अंबेडकर भवन में देर रात तक चला दीपोत्सव
›
बस्ती में 8,500 रुपये का स्काई शॉट चर्चा में:राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सजीं पटाखों की करीब 40 दुकानें
›
श्रावस्ती के एसपी ने बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई:राहुल भाटी ने वृद्धाश्रम में मिठाई और फल बांटे; अपर एसपी चन्द्रकेश सिंह समेत अधिकारी मौजूद
