तांजवा गांव में इस बार गणेश चतुर्थी पर खास उत्साह है। यहां स्थापित की गई गणेश जी की बड़ी और आकर्षक प्रतिमा पूरे इलाके में लोगों का ध्यान खींच रही है। सुबह हो या शाम, बप्पा के दर्शन के लिए यहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। गांव के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इस उत्सव को बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। आरती के समय पूरा पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘मंगल मूर्ति मोरया’ के जयकारों से गूंज उठता है। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस साल भी बप्पा के आने से गांव में एक नई ऊर्जा और सुख-समृद्धि का माहौल बना है।
सिंदुरिया पुलिस ने 12 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की:शांति व्यवस्था बनाए...
सिंदुरिया पुलिस ने गुरुवार को 12 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सिंदुरिया थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए...






















