सेवा संकल्प अभियान के तहत विक्रमजोत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें कुल 111 मरीजों में से 98 मरीजों को फल और अल्पाहार बांटा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विकासखंड विक्रमजोत के ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने किया। उन्होंने मरीजों को फल भी बांटे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कई मरीजों से बात की और स्वास्थ्य केंद्र पर मिल रही सुविधाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक, डॉ. शंकर, फार्मासिस्ट आजाद और अशोक कुमार चौधरी समेत अस्पताल के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ विक्रमजोत में सेवा संकल्प अभियान: मरीजों को फल-अल्पाहार बांटा:ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार...
UP: विपक्ष को नींद नहीं आ रही, 2027 में भी दाल...
बलिया: उत्तरप्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विपक्षी दलों पर देश में भ्रम और झूठ फैलाने का गंभीर आरोप...






















