दीपावली पर भारत-नेपाल सीमा पर जांच बढ़ी:महराजगंज के सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी

0
1

दीपावली और छठ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महराजगंज के सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। नेपाल से भारत आने वाले लोगों और वाहनों की जांच की जा रही है।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सोनौली सीमा पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने सुरक्षा बलों की तैनाती, जांच और पेट्रोलिंग का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए।
एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीमें सीमा पर गश्त कर रही हैं। आने-जाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और संदिग्ध लोगों व वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है, ताकि अफवाह या भ्रामक खबर से माहौल खराब न हो।
इस दौरान नौतनवा के उप जिलाधिकारी कुणाल, क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह, सोनौली थाना अध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला और सोनौली चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार पटेल सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here