श्रावस्ती के सिरसिया ब्लॉक की ग्राम सभा एकघरवा के गोपालपुरवा चौराहे पर दीपावली की खरीदारी के लिए दुकानें सज गई हैं। त्योहार की तैयारियों के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं। दुकानदार बच्छराज वर्मा की दुकान पर मोमबत्ती, मिट्टी के दीये, पटाखे-फुलझड़ियां, बच्चों के लिए गोला-तमाशा और सजावटी सामान मिल रहे हैं। रंजीत मिश्रा की इलेक्ट्रिक दुकान पर रंग-बिरंगी झालरें, एलईडी लाइट, बिजली की लड़ियां और सजावट के दूसरे सामान उपलब्ध हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी करने वालों की चहल-पहल बढ़ रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली तक ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी। स्थानीय ग्रामीणों को त्योहार का सामान खरीदने के लिए दूर के बाजारों में नहीं जाना पड़ रहा है।
और पढ़ें
›
दीपावली की खरीदारी के लिए नासिरगंज बाजार में भीड़:श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में मिठाई, पटाखे और पूजा सामग्री खरीद रहे लोग
›
दीपावली पर भारत-नेपाल सीमा पर जांच बढ़ी:महराजगंज के सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी
›
बस्ती में युवक ने की सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दरवाजा तोड़कर निकाला गया
