महराजगंज में स्कूल के बच्चों ने दीपावली पर रंगोली बनाई:निजी स्कूल में प्रतियोगिता, पहले तीन स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार

0
0

महराजगंज के लेहड़ा बाजार फुलमनहा में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर अपनी कला और रचनात्मकता दिखाई। प्रतियोगिता में बच्चों की अलग-अलग टोलियां बनाई गई थीं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक रविंद्र कुमार चौरसिया और प्रधानाचार्य रामभरोस प्रजापति ने बच्चों की कला की सराहना की। उन्होंने बच्चों का मुंह मीठा कराया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य शिवनारायण विश्वकर्मा, कार्यालय प्रभारी कृष्णभान चौरसिया, दिलीप चौधरी, आमिर अली, रामनिवास, मुकेश, कार्तिक, दिनेश, आदित्य, नेहा, रिशा, अंजलि, कविता, मनीषा यादव, सरिता, स्नेहा, सीमा, गुड़िया और अर्चना सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सहायक कर्मचारी त्रिलोकी यादव, अर्जुन यादव, सत्येंद्र गौड़, विजय यादव, प्रेमशीला और बिंदु भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। स्कूल ने कहा कि वह बच्चों की प्रतिभा को बढ़ावा देने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here