बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर गांव में रविवार सुबह उस वक्त परिवार में चीख-पुकार मच गई, जब कमरे के अंदर 47 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका मिला। युवक रात में कमरे में सोने गया था, लेकिन सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकला। परिजनों ने पहले आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव देखकर उनके होश उड़ गए। सुबह सात बजे तक बाहर नहीं आया युवक मृतक की पहचान महरीपुर निवासी प्रमोद कुमार (47) पुत्र उमाशंकर के रूप में हुई है। रविवार सुबह करीब सात बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाकर आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर इंतजार के बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में पंखे से लटका मिला शव दरवाजा खुलते ही प्रमोद का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रमोद ने रात में कमरे के अंदर फांसी लगा ली थी। इसकी जानकारी सुबह दरवाजा खोलने पर हुई। पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण सूचना मिलने पर फुटहिया चौकी प्रभारी शैलेश यादव और राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं प्रमोद की मौत के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। उनके भाई ने पुलिस को लिखित सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
बस्ती में युवक ने की सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दरवाजा तोड़कर निकाला गया
और पढ़ें
›
दीपावली की खरीदारी के लिए नासिरगंज बाजार में भीड़:श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में मिठाई, पटाखे और पूजा सामग्री खरीद रहे लोग
›
दीपावली पर भारत-नेपाल सीमा पर जांच बढ़ी:महराजगंज के सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी
›
गोपालपुरवा चौराहे पर दीपावली का सामान बिकने लगा:एकघरवा में मोमबत्ती, दीये, पटाखे और इलेक्ट्रिक झालरों की दुकानें सजीं
