BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home अपराध सहारनपुर में मैनकाइंड फार्मा कर्मचारी ने पिया जहरीला पदार्थ, अधिकारियों पर मानसिक...

सहारनपुर में मैनकाइंड फार्मा कर्मचारी ने पिया जहरीला पदार्थ, अधिकारियों पर मानसिक दबाव का आरोप

0
1

सहारनपुर: सहारनपुर में मैनकाइंड फार्मा कंपनी के एक कर्मचारी द्वारा जहरीला पदार्थ पीने का मामला सामने आया है। हालत गंभीर होने पर उसे एसबीडी जिला अस्पताल के आकस्मिक विभाग में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक, कर्मचारी लक्ष्य भारद्वाज पिछले करीब एक साल चार महीने से कंपनी में काम कर रहा था और हाल ही में सहारनपुर में तैनात था।

बताया जा रहा है कि नौकरी और कथित बकाया भुगतान को लेकर कर्मचारी का कंपनी के अधिकारियों से विवाद चल रहा था। लक्ष्य का आरोप है कि उस पर रिजाइन देने का दबाव बनाया जा रहा था। उसने अधिकारियों से अपने बकाया पैसों के भुगतान की मांग की, लेकिन उसका कहना है कि उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने मानसिक दबाव में यह कदम उठाया।

Also Read: UP: चंदौली में बाढ़-जलभराव से हाहाकार, 50 बीघा धान की फसल डूबी, कच्चे मकान भी गिरे

घटना से पहले कथित तौर पर छोड़े गए सुसाइड नोट में लक्ष्य ने कंपनी से जुड़े दो अधिकारियों पंकज शर्मा और अरुण कुमार पर मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। नोट में उसने नौकरी, ट्रांसफर, रिजाइन और बकाया भुगतान से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख किया है।

लक्ष्य के अनुसार, हरिद्वार में काम के दौरान कंपनी से संबंधित बकाया राशि का हिसाब-किताब पूरा करने के लिए उसने परिचितों से उधार लेकर पैसे लगाए थे। उसका दावा है कि करीब चार से पांच लाख रुपये की राशि बकाया है, जिसे लेकर वह परेशान था।परिजनों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल कर्मचारी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि कर रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post सहारनपुर में मैनकाइंड फार्मा कर्मचारी ने पिया जहरीला पदार्थ, अधिकारियों पर मानसिक दबाव का आरोप appeared first on Breaking Tube.