श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में गोला दागने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने तीन लोगों की पिटाई की। तीनों घायल हो गए। मझौवा सुमाल निवासी शिवा गुप्ता ने विपक्षी पक्ष के लोगों को गोला दागने से मना किया था। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विपक्षियों ने शिवा गुप्ता को पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे पंडित के भाई विवेक और उनके पिता रत्ती राम भी मारपीट में घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने तीनों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार किया गया। रत्ती राम की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया।
और पढ़ें
›
ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत:आनंदनगर-लक्ष्मीपुर रेलखंड पर हादसा, पुलिस को आत्महत्या की आशंका
›
गुजरात से घर लौटते समय सुरेश सोनकर लखनऊ से लापता:बेटी की शादी के लिए आ रहे थे; चारबाग स्टेशन पहुंचने के बाद तीन दिन से कोई सुराग नहीं
›
छोटी दीपावली पर बदला चौराहा बाजार में भीड़ उमड़ी:लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, पूजा सामग्री और घर सजाने के सामान की खरीदारी
