Maa Lakshmi Visarjan Yatra 2026

0
3

पनियरा (महाराजगंज)। विकास खंड के ग्राम पंचायत महुअवा शुक्ल में श्री श्री युवा लक्ष्मी पूजा समिति द्वारा स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का सोमवार को पूरे विधि-विधान, हर्षोल्लास और गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। इस विसर्जन यात्रा में गांव के बच्चे,

.

भक्ति गीतों और डीजे की धुन पर झूमे भक्त:

विसर्जन यात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक और मधुर भक्ति गीत गाते हुए मां लक्ष्मी को “अगले वर्ष फिर आने” का आत्मीय आह्वान किया और नम आंखों से विदाई दी। वहीं, युवाओं में सनी शर्मा, अजय प्रजापति, अमन गुप्ता सहित तमाम युवा डीजे की धार्मिक धुनों पर थिरकते और झूमते नजर आए। पूरे रास्ते वातावरण माता के जयकारों से गूंजता रहा।

बभनौली पुल पर हुआ प्रतिमा विसर्जन:

भव्य शोभायात्रा के रूप में निकली यह यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए बभनौली पुल पर पहुंची। यहां पूरे अनुष्ठान के साथ माता लक्ष्मी की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया गया। भक्तों ने मां से अपने गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की।

पुलिस मुस्तैद, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन:

किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पनियरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। समिति के सदस्यों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामवासियों और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here