महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी चार साल की बेटी की मौत हो गई। घटना आनंदनगर-लक्ष्मीपुर रेलखंड पर उदितपुर गांव के शिवनारायणपुर टोला के पास हुई। घटना सुबह करीब 8:10 बजे की है। मृतकों की पहचान उदितपुर टोला केसौली, थाना फरेंदा निवासी 25 वर्षीय सुंदरी पुत्री लालचंद और उसकी बेटी दिव्यांशी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेजे। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि सुंदरी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। परिजनों ने यह भी बताया कि उसकी पहले चार बार शादी हुई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत:आनंदनगर-लक्ष्मीपुर रेलखंड पर हादसा, पुलिस को आत्महत्या की आशंका
और पढ़ें
