छोटी दीपावली पर बदला चौराहा बाजार में भीड़ उमड़ी:लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, पूजा सामग्री और घर सजाने के सामान की खरीदारी

0
5

छोटी दीपावली पर श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के बदला चौराहा बाजार में सोमवार सुबह से लोगों की भीड़ रही। लोग दीपावली और मां लक्ष्मी की पूजा की तैयारियों के लिए खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां, पोस्टर, फल-फूल, मिठाइयां और पूजा सामग्री खरीदी गई। घर सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें, इलेक्ट्रॉनिक झालर, मोमबत्तियां और दीपक भी बिके। छोटी दीपावली के लिए घरों में साफ-सफाई और सजावट का काम चल रहा है। फल, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से लोगों की आवाजाही बनी रही। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजाई हैं। खरीदारी करने पहुंचे लोगों में दीपावली को लेकर उत्साह दिखा। दुकानदारों को त्योहार के चलते अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here