
श्रावस्ती जिले के दीकौली ग्राम सभा में स्थित काली माता मंदिर में आज पुजाईया कार्यक्रम किया जा रहा है। यह इलाका सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के तहत आता है। भाद्रपद (भादव) महीने के गुरुवार को हर साल इसी तारीख पर यह कार्यक्रम होता है। गांव के लोग मिलकर चंदा इकट्ठा करते हैं और यह पूजा सभी के भले के लिए की जाती है। और प्रसाद वितरण किया जाता है मान्यता है कि इस पूजा से गांव और इलाके के लोगों के रोग, परेशानी और बाधाएं दूर होती हैं। इससे सभी लोग खुशहाल रहते हैं। काली माता की पूजा के बाद हवन किया जाता है। भक्त पूजा की सभी सामग्री माता को चढ़ाते हैं। इस दौरान बधाई गीत गाए जाते हैं, ढोलक बजाई जाती है और माता जी के जयकारे लगाए जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि राधेश्याम, राम कुमार, दिनेश और राजन जैसे कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं।























