महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा पर साधा:विधायक सैय्यदा खातून...

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा पर साधा:विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में हुआ स्वागत, 2027 में सरकार बनाने का दावा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिद्धार्थनगर जिले पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उनके स्वागत के लिए डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के मोतीगंज चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए। डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भी दिखा। स्वागत के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अगड़ा, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, किसान और नौजवान समेत समाज का हर वर्ग परेशान है। भाजपा ने सबको परेशान करके रखा है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समेत अगड़ा वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा था, उसी तरह 2027 में भी यह वर्ग सपा के साथ खड़ा दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here