BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सिद्धार्थनगर में आरएसएस युवा संवाद:राघवेंद्र बोले- युवा ही राष्ट्र निर्माण की धुरी,...

सिद्धार्थनगर में आरएसएस युवा संवाद:राघवेंद्र बोले- युवा ही राष्ट्र निर्माण की धुरी, संस्कारों पर निर्भर देश का भविष्य

सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उसका बाजार खंड के तत्वावधान में मधवापुर स्थित चन्द्रावती पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, सामाजिक दायित्व तथा भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राघवेंद्र ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं और देश का भविष्य उनके विचार, चरित्र एवं संस्कारों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल भौतिक सुख-सुविधाओं तक सीमित न रहकर राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति अपने दायित्वों को भी समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र की मूल भावना, भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं कर्तव्यबोध से जोड़ने का कार्य कर रहा है। प्रत्येक युवा को अपने व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ सामाजिक, राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर पर अपनी भूमिका निर्धारित करते हुए राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए। राघवेंद्र ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद, महाराणा प्रताप, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान विभूतियों के त्याग, साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुमित, डॉ. सोवरन सिंह, सौरभ, अमित उपाध्याय एवं सुरेश रैना आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here