BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home देश सवरेजी नहर पुल की रेलिंग टूटी, हादसे का खतरा बढ़ा:ग्रामीणों में आक्रोश,...

सवरेजी नहर पुल की रेलिंग टूटी, हादसे का खतरा बढ़ा:ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन से तुरंत मरम्मत की मांग

0
7


सवरेजी गांव जाने वाले नहर पुल की रेलिंग टूटी हुई है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। पुल की रेलिंग काफी समय से खराब है, लेकिन विभाग ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल से हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। रेलिंग टूटी होने के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर रात के समय पुल से गुजरने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। सुरक्षा व्यवस्था ठीक न होने से वाहन चालकों के पुल से नीचे गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीण देवेंद्र पांडे, अशोक कुमार, पुजारी और गौतम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेकर पुल की टूटी रेलिंग की तुरंत मरम्मत कराई जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here