महराजगंज के सोनौली कस्बे में कोतवाली के सामने खड़े मालवाहक ट्रक में दीपावली के दिन आग लग गई। भारत और नेपाल की दमकल टीमों ने मिलकर आग बुझाई। पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक ने दीपावली मनाने के लिए ट्रक के पास दीप जलाया था। इसी दौरान ट्रक में आग लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सोनौली पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया। भारत और नेपाल की दमकल टीमों ने मिलकर आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग भी मौजूद थे। सोनौली थाना अध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि चालक के अनुसार, दीप जलाने के बाद ट्रक में आग लगी। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है
और पढ़ें
›
रामग्राम के अस्थि स्तूप पर दीपदान उत्सव हुआ:देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति ने किया आयोजन, बौद्ध समाज के लोगों ने त्रिशरण-पंचशील का पाठ किया
›
महिला थाना अध्यक्ष ने झुग्गियों में बच्चों संग दिवाली मनाई:शालिनी सिंह ने बच्चों और उनके परिजनों को मिठाइयां और पटाखे बांटे
›
गिलौला में लोगों ने देर रात तक आतिशबाजी की:दीपावली पर घर और दुकानें रोशनी से सजाईं; पटाखे, फुलझड़ियां और अनार जलाए
