BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में नहर में कूदी महिला, कांस्टेबल ने जान बचाई:एसपी ने किया...

श्रावस्ती में नहर में कूदी महिला, कांस्टेबल ने जान बचाई:एसपी ने किया सम्मानित, 15 फीट गहरे पानी में कूदकर बचाई थी जान

0
8


श्रावस्ती में एक महिला को नहर में डूबने से बचाने वाले कांस्टेबल कैलाश यादव को बुधवार को एसपी राहुल भाटी ने सम्मानित किया है। मल्हीपुर थाना इलाके में हुई इस घटना में कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को बचाया था। पुलिस विभाग में उनके साहस और फुर्ती की तारीफ हो रही है। जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त को राप्ती योजक नहर खंड-6 की पुलिया के पास एक अज्ञात महिला ने करीब 15 फीट गहरी नहर में छलांग लगा दी थी। महिला तेज बहाव में डूब रही थी। मौके पर मौजूद हल्का कांस्टेबल कैलाश यादव ने यह देखा तो तुरंत नहर में कूद गए। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना काफी कोशिश के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। मुश्किल हालात में कांस्टेबल द्वारा दिखाई गई फुर्ती, हिम्मत और इंसानियत की पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने तारीफ की। बुधवार को एसपी ने कैलाश यादव को प्रशस्ति पत्र दिया और पांच हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। एसपी राहुल भाटी ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि मुश्किल समय में लोगों की जान और सुरक्षा करना भी कर्तव्य है। कांस्टेबल कैलाश यादव का यह काम पुलिस की सेवा भावना और मानवीय संवेदनशीलता का बेहतरीन उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here