बस्ती के रामबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित, ज्ञान-विज्ञान मेला और संस्कृति महोत्सव-2026 संपन्न हुआ। शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत ने इसका आयोजन किया था। प्रतियोगिताओं में गोरखपुर संकुल 212 अंक लेकर सर्वजेता बना, जबकि बस्ती संकुल 197 अंकों के साथ उपविजेता रहा। बलिया संकुल तीसरे स्थान पर रहा। इस महोत्सव में पांच संकुलों के विद्यार्थियों ने वैदिक गणित, विज्ञान, नवाचार और सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि राम सिंह ने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का मेल विकसित भारत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने को कहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर हुआ। प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर विद्यार्थियों को मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आचार्य आशीष सिंह ने नतीजे घोषित कर विजेताओं को इनाम दिए। संचालन अंशुमान त्रिपाठी ने किया।
रामबाग में प्रांतीय वैदिक गणित, ज्ञान-विज्ञान मेले का समापन:गोरखपुर संकुल सर्वजेता, बस्ती उपविजेता; भारतीय संस्कृति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बनेगा विकसित भारत
और पढ़ें
›
महराजगंज में सड़क पर तलवार लहराने वालों पर कार्रवाई:5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
›
बस्ती में पाक्सो के आरोपी को 10 साल की सजा:ऑपरेशन कन्विक्शन में कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना भी लगा
›
श्रावस्ती में 22 बीज प्रतिष्ठानों की जांच:24 नमूने लिए गए, स्टॉक रजिस्टर और कैश मेमो नहीं मिलने पर तीन को नोटिस जारी












