
बिहार के सिवान जिले के बसंतपुर से मुन्ना कुमार कौल वैष्णो देवी, भैरोनाथ और शिवखोड़ी बाबा की पैदल यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने यह यात्रा 25 अगस्त 2026 को लाल बाबा शिव मंदिर से शुरू की थी। बुधवार को उनकी यात्रा का नौवां दिन था। मुन्ना कुमार कौल ने बताया कि वह ‘जय माता दी, हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ भावपूर्वक अपनी यात्रा पर चल रहे हैं। बुधवार को उनका विश्राम अयोध्या में होगा। उन्होंने बताया कि राम जानकी मार्ग पर विशेश्वरगंज, चिलमा, दुबौलिया और कलवारी में स्थानीय लोगों ने उनसे मिलकर हालचाल जाना और उनकी सेवा की। अमोढ़ा में भी कुछ युवाओं ने कोटही मंदिर के पास उनकी सेवा की।
































