गुजरात से घर लौटते समय सुरेश सोनकर लखनऊ से लापता:बेटी की शादी के लिए आ रहे थे; चारबाग स्टेशन पहुंचने के बाद तीन दिन से कोई सुराग नहीं

0
5

बस्ती के अमोढ़ा कस्बे के 45 वर्षीय सुरेश सोनकर गुजरात से घर लौटते समय लखनऊ से लापता हो गए। चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद से तीन दिन तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं।
छावनी थाना क्षेत्र के अमोढ़ा निवासी सुरेश सोनकर, स्वर्गीय सवारें सोनकर के बेटे हैं। वह गुजरात के अलंकेश्वर में एक पेपर कटिंग कंपनी में पिछले 25 साल से काम करते हैं।
परिजनों के मुताबिक, सुरेश 6 नवंबर 2026 को ट्रेन से घर आने के लिए निकले थे। वह 7 नवंबर को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की।
सुरेश के बड़े भाई बेचन सोनकर ने बताया कि उनकी बेटी अंशिका की शादी 3 दिसंबर को होनी है। शादी की तैयारियों के लिए सुरेश दीपावली से पहले घर लौट रहे थे।
परिजन लखनऊ पहुंचकर उनकी तलाश कर रहे हैं। परिवार के लोग छावनी थाने भी गए थे। पुलिस ने कहा कि सुरेश लखनऊ से लापता हुए हैं, इसलिए वहीं कार्रवाई कराएं। इसके बाद परिजन लखनऊ में उनकी खोजबीन में जुट गए। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here