मुंडेरवा गन्ना समिति के गोदाम पर सामान्य निकाय की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक विनय कुमार मिश्र और किसान मौजूद थे। किसानों ने गन्ने का दाम बढ़ाने की मांग की। प्रधान प्रबंधक विनय कुमार मिश्र ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से गन्ना बोने की सलाह दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमरनाथ दूबे और सचिव डॉ. रामफल सिंह ने किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। दीवान चंद्र पटेल ने कर्मचारियों के लिए छठा वेतनमान और किसानों को छूट पर कीटनाशक दवाएं व कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की मांग की। पूर्व डायरेक्टर पंचराम ने गन्ना ट्रांसपोर्ट और मूल्य पर ध्यान देने को कहा। पूर्व अध्यक्ष विश्वजीत पाल ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान मुक्ति नाथ, फूलचंद्र चौधरी, योगेंद्र सिंह, विनोद राय, मारतेन्द्र प्रताप सिंह, अजय चौधरी, रामचंद्र चौधरी, श्रीप्रकाश दूबे, बसंत कन्नौजिया, कोदई चौधरी और चंद्रप्रकाश पटेल समेत कई सदस्य और किसान मौजूद थे।
मुंडेरवा गन्ना समिति की बैठक में गन्ना मूल्य बढ़ाने चर्चा:वैज्ञानिक खेती, कर्मचारियों के वेतन और किसानों को मिलने वाले लाभों पर भी बात हुई
और पढ़ें
संबंधित खबरें








































