बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के पोखरा गांव के मेन रोड पर आंधी के बाद बिजली के खंभे और तार गिर गए थे। इससे पिछले आठ दिनों से बिजली सप्लाई बंद है। बुधवार को ग्रामीणों ने खुद बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर व्यवस्था ठीक कराने का काम शुरू किया। सुबह करीब 10 बजे राजू सिंह, रमेश निषाद, मुन्ना और सूरज प्रजापति जैसे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उनके साथ बिजली विभाग के कर्मचारी दिनेश और श्रीचंद भी थे। सभी ने मिलकर गिरे खंभों और तारों को ठीक करने का काम शुरू किया। पोखरा बाजार में अस्पताल, बैंक, स्कूल और कई दुकानें हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। लंबे समय से बिजली बंद होने से जनजीवन और कारोबार पर असर पड़ रहा है। ग्रामीण और कर्मचारी सुबह से शाम तक काम में जुटे रहे, पर खबर लिखे जाने तक सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी। ग्रामीणों को जल्द व्यवस्था ठीक होने की उम्मीद है।
बस्ती के पोखरा बाजार में 8 दिन से बिजली गुल:ग्रामीण खुद विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर व्यवस्था ठीक करने में जुटे।
और पढ़ें
संबंधित खबरें












