Home उत्तर प्रदेश अतिक्रमण हटाने गई टीम से गाली-गलौज, सरकारी काम में बाधा:जल जीवन मिशन...

अतिक्रमण हटाने गई टीम से गाली-गलौज, सरकारी काम में बाधा:जल जीवन मिशन की टंकी निर्माण में बाधा डालने पर दो पर केस

0
3


सिंदुरिया पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन पर जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम से गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। यह घटना सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जगरनाथपुर में हुई। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि जगरनाथपुर तप्पा नई करही गांव में गाटा संख्या 367 पर पानी की टंकी बनाई जानी है। उपजिलाधिकारी निचलौल के आदेश के पालन में, नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल की मौजूदगी में राजस्व टीम 1 सितंबर को अस्थायी कब्जा हटाने पहुंची थी। इस टीम में राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार के साथ लेखपाल विपिन कुमार, भारतेन्दु मिश्रा और बनारसी भारती भी मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान अमिरून निशा पत्नी जरुद्दीन और ताहिर अली पुत्र बुल्ली ने राजस्व टीम और जल जीवन मिशन के कर्मचारियों से गाली-गलौज की। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इस घटना से मौके पर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। लेखपाल विपिन कुमार की शिकायत पर सिंदुरिया पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here