जमुनहा विकासखंड में गुरुवार को ‘स्वच्छ श्रावस्ती, सुंदर श्रावस्ती’ अभियान के तहत एक दिन, एक घंटा, एक जगह श्रमदान कार्यक्रम हुआ। इसकी शुरुआत पूर्व जिला महामंत्री रणवीर सिंह और खंड विकास अधिकारी बृजेश गुप्ता ने की। यह स्वच्छता अभियान बीरगंज स्थित अस्पताल चौराहे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और आसपास फैले कूड़े-कचरे की सफाई की गई। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और कचरे को सही जगह डालने का संदेश दिया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री दिनेश आर्य, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मकरंद नाथ वर्मा, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन अंजुल कुमार, ब्लॉक समन्वयक आंजनेय शुक्ला, चंद्रमणि शुक्ला और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पटना गौरी सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
श्रावस्ती में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान:अस्पताल चौराहे से सीएचसी मल्हीपुर तक चला, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
और पढ़ें
संबंधित खबरें












































