गोला दागते समय चपेट में आया 10 वर्षीय बालक, गंभीर रूप से घायल श्रावस्ती। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही भारी पड़ रही है। इकौना थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौक में गोला दागते समय एक 10 वर्षीय बालक उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला चौक निवासी राजू गुप्ता का 10 वर्षीय बालक दीपावली पर गोला दाग रहा था। इसी दौरान अचानक गोले की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को घायल अवस्था में देखकर आसपास के लोगों और परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे निजी वाहन से मंगवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया।
और पढ़ें
›
अकादमी के 23 छात्रों का होमगार्ड में चयन:महराजगंज में सम्मान समारोह में मेडल, उपहार देकर किया सम्मानित
›
रूपगढ़ में मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन हुआ:श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते विसर्जन स्थल पहुंचे
›
बाइक-ई-रिक्शा की टक्कर में दो युवक घायल:श्रावस्ती के कंजड़वा गांव के पास दोनों वाहन और बाइक चालक का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त
