महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ इकौना में गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य शोभायात्रा:गणपति बप्पा मोरया के जयघोष...

इकौना में गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य शोभायात्रा:गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नगर, प्रतिमाओं की हुई स्थापना

इकौना नगर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार रात गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। इस दौरान नगर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु, युवा और व्यापारी डीजे की धुन पर नाचते-झूमते हुए गणेश प्रतिमाओं को पूजा स्थलों तक लेकर पहुंचे। भिंगा रोड के आजाद नगर में गणेश पूजा समिति ‘बच्चा पार्टी’ ने गणेश प्रतिमा स्थापित की और विधि-विधान से पूजा शुरू की। कबीर नगर स्थित दुर्गा मंदिर में भी युवाओं ने गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए डीजे की धुन पर जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल युवा नाचते-झूमते हुए पूजा स्थल तक पहुंचे और गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। नगर के मोहल्ला चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर और मोहल्ला बेचू बाबा दुर्गा मंदिर समेत करीब आधा दर्जन जगहों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। गणेश उत्सव को लेकर सनातन धर्म के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पूजा समितियों ने पूजा स्थलों को सुंदर तरीके से सजाया है। सोमवार को कजरी तीज पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं को पूजा स्थलों पर पहुंचाया। प्रतिमा स्थापना के साथ ही नगर में गणेश उत्सव शुरू हो गया। देर रात तक जुलूस और जयकारों से पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here