महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शिक्षामित्र की मौत:महाराजगंज में 45...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शिक्षामित्र की मौत:महाराजगंज में 45 साल के पंचम यादव का निधन

महाराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानिकतलाव के टोला धनहिया निवासी पंचम यादव (45 वर्ष) का सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से निधन हो गया। वह प्राथमिक विद्यालय मानिकतलाव में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक छा गया। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब 4 बजे पंचम यादव गांव से लगे सब्जी के खेत में गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पंचम यादव के अचानक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद प्राथमिक विद्यालय मानिकतलाव के शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों में भी शोक फैल गया। ग्रामीणों के अनुसार, पंचम यादव सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वह लंबे समय से विद्यालय में शिक्षामित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन को गांव के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here