Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर में CO नगर ने विवेचकों को दिया टास्क:आधी रात तक चली...

बलरामपुर में CO नगर ने विवेचकों को दिया टास्क:आधी रात तक चली बैठक, लंबित मामलों पर लापरवाही न बरतने की चेतावनी

0
3


बलरामपुर में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निपटारे को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त है। इसी कड़ी में देर रात 10:15 बजे तक थाना कोतवाली नगर में एक जरूरी बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह ने थाना कोतवाली नगर में तैनात सभी विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की गहराई से समीक्षा की। बैठक के दौरान सीओ नगर ने हर विवेचक से उसके मामलों की प्रगति पूछी। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि किसी भी विवेचना को बिना वजह लंबित न रखा जाए। सभी विवेचनाओं का निपटारा गुण-दोष के आधार पर, पूरी तरह निष्पक्ष और तय समय में किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। सीओ अभिषेक सिंह ने लंबित आवेदनों, शिकायत पत्रों और दर्ज मुकदमों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर आवेदन पर कानूनी कार्रवाई समय पर हो। साथ ही शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने फरार और वारंटी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी पर जोर दिया। उन्होंने अदालत में लंबित मामलों में मजबूत पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने के भी निर्देश दिए, ताकि उनमें कानून का डर बना रहे। उन्होंने कहा कि थाना कोतवाली नगर शहर का मुख्य थाना है। इसलिए यहां की पुलिस व्यवस्था का सीधा असर पूरे शहर की कानून व्यवस्था पर पड़ता है। सभी अधिकारी रात में गश्त करें, संदिग्धों की चेकिंग करें और लोगों से बेहतर तालमेल बनाए रखें। इस जरूरी बैठक में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर संतोष मिश्रा के साथ सभी चौकी प्रभारी, विवेचक और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here