महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ गैंगेस्टर एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार:9 साल पुराने मामले में फरार चल...

गैंगेस्टर एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार:9 साल पुराने मामले में फरार चल रहा था बिथरिया का सद्दाम, पुलिस ने कोर्ट भेजा

भवानीगंज पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान भवानीगंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी 9 साल पुराने मामले में फरार था। पकड़ा गया आरोपी बिथरिया गांव का सद्दाम पुत्र बदरुद्दीन (35) है। उसके खिलाफ भवानीगंज थाने में मुकदमा संख्या 29/2017 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज था। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक नेबूलाल राना और कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here