Home लेटेस्ट न्यूज़ बहराइच में सड़क किनारे मिला युवक का शव:पुलिस ने बरामद किया, शिनाख्त...

बहराइच में सड़क किनारे मिला युवक का शव:पुलिस ने बरामद किया, शिनाख्त नहीं हो सकी

0
2


बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में झिंगहाघाट स्थित एक निजी बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने झिंगहाघाट स्थित निजी बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रामगांव पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान सुनिश्चित नहीं हो सकी। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। रामगांव थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क साध रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवा दिया गया है। उप निरीक्षक रचना सिंह, सोनू यादव और सुरेंद्र वर्मा सहित कई पुलिसकर्मी ग्राम प्रधानों और अन्य गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर मामले की जांच में जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here