Home लेटेस्ट न्यूज़ शिवपुरा-लालपुर मार्ग पर ईंट लदी ट्रॉली पलटी:तीन घंटे बाधित रहा आवागमन, पुलिस...

शिवपुरा-लालपुर मार्ग पर ईंट लदी ट्रॉली पलटी:तीन घंटे बाधित रहा आवागमन, पुलिस ने हटाई ट्रॉली

0
15


हरैया सतघरवा के शिवपुरा-लालपुर मार्ग पर हेगहा पहाड़ी नाले के पश्चिमी छोर पर ईंट लदी एक ट्रॉली पलट गई। इस घटना के कारण मार्ग पर आवागमन लगभग तीन घंटे तक बाधित रहा। राहगीरों ओमप्रकाश, राधा देवी, सूरज, छेदी लाल और कमला प्रसाद ने बताया कि ट्रॉली का पहिया अचानक निकल जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आवागमन बाधित होने के कारण एक एंबुलेंस को दस किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। ललिया थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पलटी हुई ट्रॉली और ट्रैक्टर को हटवाया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here