बस्ती। जिले के गुवाव गांव में अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। घटना में किसान हरिओम चौधरी को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
खेत में आग लगी देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने काफी प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की। ग्रामीणों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दो बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह जल चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलने पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर फसल के नुकसान का आकलन किया और अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेज दी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
और पढ़ें
›
श्रावस्ती में मारपीट के दो मामलों में केस दर्ज:इकौना और नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शिकायतों के आधार पर कार्रवाई शुरू की
›
मां भद्रकाली का डोला नगर भ्रमण के बाद विसर्जित:बृजमनगंज में कंधों पर उठाकर निकाली यात्रा, साहब के शिवालय पोखरे में हुआ विसर्जन
›
मारपीट के विवाद में तीन लोग हिरासत में:गौर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर न्यायालय भेजा
