ट्रैक्टर को धक्का देते समय पहिए के नीचे आया:बस्ती में युवक की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

0
3

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के वीरपुर खरहरा गांव में बुधवार शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर को धक्का देते समय 40 वर्षीय युवक पहिए के नीचे आ गया। उसे सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान खुशी राम चौहान (40), पुत्र गरीब दास, निवासी वीरपुर खरहरा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह ट्रैक्टर को धक्का दे रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गए।
परिजन उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत ले गए। सूचना मिलने पर छावनी थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here