Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में स्कूल के रास्ते में डेढ़ फीट पानी भरा:पुलिया पाटने से...

श्रावस्ती में स्कूल के रास्ते में डेढ़ फीट पानी भरा:पुलिया पाटने से जलनिकासी रुकी, बच्चे जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे स्कूल

0
5


श्रावस्ती के मनकौरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पानी भरने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। पिछले दो दिनों से स्कूल जाने वाले रास्ते पर करीब डेढ़ फीट पानी भरा है। बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है और माता-पिता भी परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले पुलिया से स्कूल के पास भरने वाला बारिश का पानी निकल जाता था। लेकिन, पुलिया के पास कथित तौर पर भवन निर्माण के दौरान मिट्टी डालने से पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया है। पानी की निकासी रुकने से स्कूल के आसपास के रास्ते और खेतों में पानी भर गया है। इससे बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों और राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान भीम सिंह ने बताया कि स्कूल जाने वाले रास्ते पर करीब डेढ़ फीट पानी है। जल निकासी के लिए बनी पुलिया को पाटने से यह समस्या हो गई है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद पानी निकालने का इंतजाम करने के लिए काम शुरू किया जा रहा है। ग्रामीण जगदंबा सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान पानी नहीं निकलने से स्कूल के पास काफी पानी जमा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकलने के रास्ते में ही निर्माण कर दिया गया है। ग्रामीणों ने जल्द पानी निकालने का स्थाई इंतजाम करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here