*
पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई तथा महिला एवं बालिका सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चन्द्रकेश सिंह* एवं क्षेत्राधिकारी इकौना/विवेचक *श्री भरत कुमार* के कुशल पर्यवेक्षण में निरीक्षक अपराध *श्री राजेश कुमार गुप्ता*, थाना गिलौला के नेतृत्व में थाना गिलौला पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 181/2026 धारा 351(3) BNS व 5M/6 पॉक्सो एक्ट* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त *उमेश गुप्ता उर्फ ननके गुप्ता पुत्र राम लाल गुप्ता* निवासी कस्बा गिलौला थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना गिलौला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.10.2026 को देखभाल क्षेत्र एवं तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि *मु0अ0सं0 181/2026 धारा 351(3) BNS व 5M/6 पॉक्सो एक्ट* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त *उमेश गुप्ता उर्फ ननके गुप्ता पुत्र राम लाल गुप्ता*, निवासी कस्बा गिलौला, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती, *गिलौला बाईपास तिलकपुर मोड़ के पास* कहीं जाने के फिराक में खड़ा है।
मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। नाम-पता पूछने पर अभियुक्त ने अपना नाम *उमेश गुप्ता उर्फ ननके गुप्ता पुत्र राम लाल गुप्ता*, निवासी कस्बा गिलौला, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती बताया। अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त की धाराओं के सम्बन्ध में कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के बाएं हाथ तथा दाहिनी आंख की भौंह के ऊपर चोट के निशान पाए गए। चोटों के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसे जानकारी हुई कि *रीशू द्वारा उसके विरुद्ध गलत काम करने का आरोप लगाया गया है*, जिस पर उसके घर वाले उसके घर आ रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर वह डरकर घर से भागकर छिपने जा रहा था, तभी जल्दबाजी में गिर जाने से उसके हाथ एवं आंख के ऊपर चोट लग गई।
गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के भाई *रमेश गुप्ता* को हे0का0 *सुनील कुमार गुप्ता* के माध्यम से मौके से दी गई। अभियुक्त के भाई द्वारा थाना हाजा पर उपस्थित होकर गिरफ्तारी प्रकरण से अवगत होने के उपरान्त गिरफ्तारी मेमो पर हस्ताक्षर किए गए। गिरफ्तारी की सूचना उच्चाधिकारीगण को जरिये आरटी सेट दी गई। अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा एवं स्वयं की देखरेख में थाना लाया गया। गिरफ्तारी के समय मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मा0 मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का पालन किया गया।
अभियुक्त का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1. उमेश गुप्ता उर्फ ननके गुप्ता पुत्र राम लाल गुप्ता निवासी कस्बा गिलौला, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी का स्थान*
गिलौला बाईपास तिलकपुर मोड़ के पास।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. *निरीक्षक अपराध श्री राजेश कुमार गुप्ता*, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 श्री उमेश कुमार वर्मा
3. हे0का0 सुनील कुमार गुप्ता
4. हे0का0 धर्मेन्द्र यादव थाना

















