Home उत्तर प्रदेश Basti NH-27 Accident | Car Hits Cow Near Shankarpur Village

Basti NH-27 Accident | Car Hits Cow Near Shankarpur Village

0
7

राम जनक यादव | शंकरपुर(हर्रैया), बस्ती2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
तेज रफ्तार कार ने गाय को रौंदा। - Dainik Bhaskar

तेज रफ्तार कार ने गाय को रौंदा।

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक तेज रफ्तार कार ने गाय को टक्कर मार दी। इस हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क से नीचे उतर गई।

यह घटना गुरुवार सुबह करीब छह बजे शंकरपुर गांव के सामने अयोध्या-बस्ती लेन पर हुई। कार नंबर यूपी 51 ए वाई 8808 तेज रफ्तार में आ रही थी, तभी अचानक एक छुट्टा जानवर गाय सड़क पर आ गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय कार में फंस गई और कार उसे काफी दूर तक घसीटती चली गई। इसी वजह से गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार को हल्की चोटें आईं।

अच्छी बात यह रही कि उस समय सड़क पर कोई और वाहन नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया और कार सवारों को दूसरे वाहन से उनकी मंजिल तक भिजवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here