
सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर सबया के पास आज सुबह एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। जिस समय यह पेड़ गिरा, उस वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने के तुरंत बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इससे वहां लंबा जाम लग गया। हालात को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने मदद की। उन्होंने कुल्हाड़ी और दूसरे औजारों की मदद से पेड़ की लकड़ियां काटीं। इसके बाद सड़क से पेड़ को हटाया गया और आवाजाही फिर से शुरू हो पाई। राहगीरों ने बताया कि सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग के दोनों तरफ लंबे पेड़ हैं, जो आंधी-तूफान में अक्सर गिरते रहते हैं। अगर प्रशासन इन पेड़ों को कटवा दे, तो हादसों का डर काफी हद तक कम हो जाएगा।































