श्रावस्ती के इकौना तहसील के परसोत्तमपुर गांव में पिछले 8 दिनों से बिजली सप्लाई बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर लगा बिजली का खंभा गिरने वाला है, जिस वजह से गांव में लाइट नहीं आ रही है। बिजली न होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है और घरों में अंधेरे में खाना बनाने तक की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब खंभे और ट्रांसफार्मर को ठीक कराकर घरों तक बिजली सप्लाई शुरू की जाए। अलाउद्दीन, इंसाफ अली, रामप्रकाश और सचिन तिवारी समेत कई ग्रामीणों ने इस समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है।
और पढ़ें
















