Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home क्राइम महाराष्ट्र के पैठण में दर्दनाक हादसा, बच्चे समेत 3 की मौत

महाराष्ट्र के पैठण में दर्दनाक हादसा, बच्चे समेत 3 की मौत

0
4

मुंबई। छत्रपति संभाजीनगर के पैठण शहर में बडज़ाते अस्पताल के पास रविवार दोपहर महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एसटी) की बस और दोपहिया वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में एक तीन वर्षीय बच्चा भी शामिल है। इस घटना की छानबीन पैठण पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेवगांव से पैठण की ओर आ रही एसटी बस ने बडज़ाते हॉस्पिटल के पास दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोपहिया पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मदद पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना में मृतकों की पहचान अशोक रमेश भोसले (33), कृष्णा अशोक गायकवाड़ (23), और तीन वर्षीय बच्चा शामिल है । घटना की सूचना मिलते ही पैठण पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने हादसे में शामिल एसटी बस को कब्जे में लेकर पैठण पुलिस स्टेशन परिसर में खड़ा कराया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

 

Follow @mntnewsbharat