कतर्नियघाट रेंज के बढ़ियनपुरवा गांव में तेंदुए के लगातार शिकार से महिलाएं परेशान हैं। मवेशियों के शिकार से नाराज महिलाओं ने अपना गुस्सा जाहिर किया। महिलाओं ने बताया कि रात में अंधेरे का फायदा उठाकर तेंदुए मवेशियों का शिकार कर रहे हैं। गांव में बिजली के खंभों पर लाइट नहीं लगी है, जिससे माला के घर से लेकर सर्वेश के घर तक अंधेरा रहता है। यहीं तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में आरती, गयाना, पदमा, गुड़िया, अंगूरी, बेबी, पुष्पा, संगीता, रामकली, ममता और मैना शामिल थीं। ग्रामीणों ने जल्द लाइट लगवाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
और पढ़ें
›
भदोही का बदला नाम, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा; CM योगी का बड़ा ऐलान
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
›
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
















