जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं

0
12

जिलाधिकारी ने दिव्यांग फरियादी को प्रदान किया कम्बल

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 15 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आये एक दिव्यांग फरियादी को कम्बल प्रदान किया और आश्वासन भी दिया कि उनकी जो भी समस्या है, उसका तत्काल निराकरण कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here