Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home लोकल न्यूज उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज देर...

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज देर शाम भिनगा विधानसभा के राजापुर रानी में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

0
12

ओवैसी की हुंकार, भिनगा में सियासी हलचल

श्रावस्ती में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज देर शाम भिनगा विधानसभा के राजापुर रानी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। ओवैसी ने बीजेपी के साथ-साथ सपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। हालांकि, भिनगा सीट से किसी उम्मीदवार के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया।जनसभा में ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों और कमजोर वर्गों को सिर्फ वोट बैंक की राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी राजनीतिक लीडरशिप और हिस्सेदारी मजबूत करनी चाहिए।ओवैसी ने AIMIM को ‘वोटकटवा’ कहे जाने पर सपा-कांग्रेस पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि जब AIMIM मुकाबले में नहीं थी, तब बीजेपी को रोकने में वे कितनी कामयाब रहीं।
ओवैसी ने श्रावस्ती के बाढ़, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को भी उठाया और सरकार पर तराई क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया।अब बड़ा सवाल है कि क्या AIMIM की श्रावस्ती में सक्रियता 2027 के चुनाव में सपा-कांग्रेस के सियासी समीकरण को प्रभावित करेगी?फिलहाल पार्टी ने भिनगा से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है, लेकिन ओवैसी की जनसभा के जरिए AIMIM ने श्रावस्ती में अपनी सियासी मौजूदगी जरूर दर्ज करा दी है।

संबंधित खबरें
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में देवीपाटन मंडल के समस्त जनपदों में प्रमुखता से हो रहा कार्य* *आईजीआरएस पर देवीपाटन मंडल का दबदबा कायम, लगातार सातवीं बार प्रदेश में प्रथम* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat