*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह* व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आलोक सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती मय पुलिस टीम के साथ थाना कोतवाली भिनगा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 354/2026 धारा 140(1) , 238 BNS से सम्बन्धित अभियुक्तगण 01.छोटू पुत्र दीपक निवासी जौगढ थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती,02.लालू उर्फ रंजीत पुत्र दीपक निवासी जौगढ थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती ,03.दीपक पुत्र राम विलास निवासी जौगढ थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना/अभियुक्त की गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 28.07.2026 को वादी निवासी ग्राम जौगढ थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 354/2026 धारा 140(1) , 238 BNS बनाम छोटू पुत्र दीपक निवासी ग्राम जौगढ थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के द्वारा अपने भाई लालू पुत्र दीपक व पिता दीपक पुत्र राम विलास पता उपरोक्त के सहयोग से वादी की नाबालिग पुत्री को शादी करने के उद्देश्य से बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे पंजीकृत कराया गया था। उक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही एवं अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु आज दिनांक 04.10.2026 प्रभारी निरीक्षक मय हमराह पुलिस बल के मुकदमा सम्बन्धित अभियुक्तगण 01.छोटू पुत्र दीपक निवासी जौगढ थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती, 02.लालू उर्फ रंजीत पुत्र दीपक निवासी जौगढ थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती , 03.दीपक पुत्र राम विलास निवासी जौगढ थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती को आज दिनांक 04.10.2026 को सत्या भट्ठा जाने वाली रोड पर मुख्य सड़क से करीब 150 मी0 सड़क किनारे बन्द मकान के पास से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तारी स्थान*
सत्या भट्ठा जाने वाली रोड पर मुख्य सड़क से करीब 150 मी0 सड़क किनारे बन्द मकान के पास से
*बरामदगी का विवरण*
अपहृता का 01 मोबाइल फोन व अभियुक्त का घटना मे प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन व जामा तलाशी से प्राप्त 02 मोबाइल फोन व कुल 450 रु नगद।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण/अभियुक्ता का नाम व पता*
01.छोटू पुत्र दीपक निवासी जौगढ थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
02.लालू उर्फ रंजीत पुत्र दीपक निवासी जौगढ थाना कोतवाली भिनगा
03.दीपक पुत्र राम विलास निवासी जौगढ थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
2.उ0नि0 प्रेमानन्द थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
3.उ0नि0 अनुराग सिंह थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
4.हे0का0 गयासुद्दीन थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
5.का0 विशाल थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
6.का0 साहिल थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
7.म0का0 सुशीला थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती।
8.म0का0 सोनाली थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती।















