ANCHOR / VO :- श्रावस्ती में SIR के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा विधायक इंद्राणी वर्मा और जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव के निर्देशन में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भिनगा नगर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला।
प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध जताया। सपा नेताओं का आरोप है कि SIR प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नाम हटने की आशंका है और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है।
प्रदर्शन में विधायक इंद्राणी वर्मा, जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान और सपा नेता विनोद त्रिपाठी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट — इंद्राणी वर्मा, सपा विधायक
बाइट — सर्वजीत यादव, सपा जिलाध्यक्ष
बाइट — मसूद आलम खान, राष्ट्रीय सचिव
बाइट — विनोद त्रिपाठी, सपा नेता











