आधार से जुड़े नंबर पर ओटीपी नहीं मिल रहा:महराजगंज में खाद लेने पहुंचे किसानों को इंतजार, मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील

0
4

महराजगंज के इफको किसान सेवा केंद्र पर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर बदलने के कारण किसानों को ओटीपी नहीं मिल रहा है। इससे खाद वितरण में देरी हो रही है और किसानों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
केंद्र के मैनेजर आदित्य पांडेय ने बताया कि कई किसान खाद लेने खुद आने के बजाय अपने बेटे या नाती को भेज रहे हैं। जिन किसानों के नाम पर फार्मर रजिस्ट्री हुई है, उनके आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर बदलने पर ओटीपी मिलने में परेशानी होती है।
इस वजह से एक किसान की प्रक्रिया पूरी करने में करीब 15 मिनट लग रहे हैं। मैनेजर ने किसानों से आधार कार्ड में अपना मौजूदा मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की है।
उन्होंने यह भी कहा कि संभव हो तो जिस किसान के नाम पर फार्मर रजिस्ट्री हुई है, वही खाद और बीज लेने केंद्र पहुंचे। इससे पहचान और ओटीपी से जुड़ी परेशानी से बचा जा सकेगा और वितरण की प्रक्रिया जल्दी पूरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here