श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर अयोध्या गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विमला देवी पत्नी जिलेदार करीब तीन दिन पहले घर में ताला लगाकर अपने मायके धोबहा धर्मपुर गई थीं। उनका बेटा भी घर पर मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर बेटी और बहू के जेवरात समेत कीमती सामान उठा ले गए। शनिवार सुबह करीब 11 बजे गांव के बाहर खेत की तरफ गए ग्रामीणों को एक बक्सा और सूटकेस पड़ा दिखाई दिया। आसपास जानकारी करने पर विमला देवी के घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। ग्रामीणों ने फोन कर उनके बेटे को चोरी की जानकारी दी। बेटे ने अपनी मां को सूचना दी, जिसके बाद वह घर पहुंचीं। बेटी और बहू के जेवरात समेत सामान गायब पीड़िता विमला देवी ने बताया कि वह तीन दिन पहले मायके गई थीं। घर पहुंचने पर अलमारी और बक्से के ताले टूटे मिले। बेटी और बहू के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। ठंड बढ़ने के साथ बंद मकानों को बना रहे निशाना ग्रामीणों के मुताबिक, ठंड बढ़ने के साथ चोर बंद और सुनसान मकानों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में घर बंद करके बाहर जाने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
श्रावस्ती में बंद मकान में हुई लाखों की चोरी:मकान का ताला तोड़कर जेवरात और सामान ले गए चोर; खेत में मिला बक्सा और सूटकेस
और पढ़ें
›
Chhat Puja 2026 | Bagapar Highschool Cultural Program Preparations
›
बस्ती में रामलीला मंचन शुरू:मिश्रौलियाधीश में फीता काटा, ग्रामीणों से सुख-दुःख में साथ रहने का भरोसा दिया
›
विद्यालय में बाल दिवस पर बच्चों को मिठाई-टॉफियां बांटीं:एकघरवा के संविलयन विद्यालय में शिक्षकों ने बाल दिवस का महत्व बताया
