Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश छठ घाट के रास्ते पर कूड़े का ढेर लगा:महराजगंज के लेहरा स्टेशन...

छठ घाट के रास्ते पर कूड़े का ढेर लगा:महराजगंज के लेहरा स्टेशन कस्बे में व्रतियों को गंदगी से होकर जाना पड़ेगा; स्थानीय लोगों ने सफाई की मांग की

0
4

महराजगंज जिले के धानी ब्लॉक की बरगाहपुर ग्राम सभा के लेहरा स्टेशन कस्बे में छठ घाट जाने वाले रास्ते पर कूड़े का ढेर लगा है। यह रास्ता श्री राम जानकी मंदिर के पास पोखरी पर बनी छठ वेदियों तक जाता है।
रास्ते पर कूड़ा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। छठ व्रतियों को घाट तक जाने के लिए गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों सोमनाथ यादव, लकी चंद्र मौर्य, ध्रुव कुमार वर्मा और संतोष वर्मा ने शासन-प्रशासन से रास्ते की सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सफाई कराई जाए, ताकि व्रतियों को घाट तक जाने में परेशानी न हो।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घाट पर हाई मास्क लाइट लगाई गई है, लेकिन रास्ते पर कूड़े का ढेर पड़ा है। उनका कहना है कि विभाग इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here